बर्फबारी के लिए बेकरार स्थानीय लोगों और सैलानियों की मुराद आखिर पूरी हो ही गई। बुधवार सुबह पर्यटन नगरी मसूरी और आसपास की पहाडि़यों पर जमकर हिमपात हुआ। बर्फ का आनंद लेने यहां देहरादून और अन्य शहरों के लोगों का रेला लग गया। सैलानियों ने बर्फ में खूब अठखेलियां कीं। मसूरी के लोग व सैलानी
यहां बर्फबारी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कई बार इसकी संभावना बनी, लेकिन निराशा हाथ लगी। बुधवार सुबह बारिश के बाद जमकर हिमपात हुआ। सात बजे से हिमपात का सिलसिला शुरू हुआ। 11 बजे तक रुक-रुककर हिमपात होता रहा। इतना भारी हिमपात नगर में 2002 के बाद पहली बार हुआ है। लाल टिब्बा, हाथीपांव समेत ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में करीब नौ इंच बर्फ गिरी है। लंढौर बाजार में 6 व कुलड़ी व लाइब्रेरी बाजार में करीब तीन इंच बर्फ गिरी। उधर, धनोल्टी, सुरकंडा व नागटिब्बा की पहाडि़यों पर भारी बर्फबारी के समाचार मिले हैं। बताया गया कि धनोल्टी करीब डेढ़ फुट बर्फ गिरी है।
सोजन्य से जागरण न्यूज़
Thursday, February 12, 2009
मसूरी में जमकर बर्फबारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

2 comments:
ले लो मजे..:)
द्वी-चार तस्वीर और खींची द्यंदा आप त मजा ये जांदू, मसूरी की खूबशूरती द्येखिक मन मा उमंग ये जांदी
Post a Comment