Wednesday, February 11, 2009

मौसम की पहली बर्फबारी से सैलानियों की भीड़ उमड़ी

उत्तराखण्ड में इस वर्ष जाड़े के दौरान लगातार सूखे की मार झेल रही विभिन्न जिलों की ऊंची पहाडि़यों ने देर रात पहली बार जमकर बर्फबारी हुई, जिसका आनन्द उठाने के लिये आस पास के इलाकों से सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पहाड़ों की रानी के नाम से विख्यात मसूरी में देर रात जमकर बर्फबारी हुई जिससे पूरी की पूरी मसूरी बर्फ की चादर से ढक गई। इस मौसम में बर्फ देखने के लिए तरस रहे आसपास के इलाकों के हजारों लोगा बर्फ का आनन्द उठाने के लिये मसूरी पहुंच गए। मसूरी से करीब चालीस किलोमीटर आगे धनोल्टी में भी भारी बर्फबारी का आनन्द उठाने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ी है।

एक तरफ जहां ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है वहीं देहरादून, हरिद्वार, रिषिकेश के मैदानी इलाकों में जमकर वर्षा हुई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया।

राज्य के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मदमहेश्वर, औली गोपेश्वर, नैनीताल, के क्षेत्रों में भी बर्फबारी से ठंडक काफी बढ गई।

सोजन्य से जागरण न्यूज़


1 comments:

मुसाफिर जाट said...

सुभाष जी,
जब तक मैं हरिद्वार में था, तो मेरा प्लान था कि बर्फ पड़ते ही पहाडों पर चला जाऊंगा. रोजाना अखबार में उत्तराखंड का ही पेज सबसे पहले खोला करता था. जनवरी जाते जाते मन में ये बैठ गया कि अब बर्फ नहीं पड़ेगी.
अब जब बिलकुल नाउम्मीद हो गए थे तब बर्फ पड़ी है.