Friday, October 17, 2008

प्रकृति के सुन्दर नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

इन दिनों पर्यटन सीजन में बंगाली पर्यटकों की तादात बढ़ने लगी है। दूर-दराज से आए सैलानी जाड़ों के मौसम में जमकर लुत्फ उठाया। इन दिनों देशी-विदेशी सैलानी पहाड़ों की ओर रुख कर रहे है।

नगर के मुख्य पर्यटक स्थलों गोल्फ मैदान, चौबटिया गार्डन, हैड़ाखान मंदिर, बिनसर महादेव आदि स्थानों में सैलानियों की भीड़ आसानी से देखी जा सकती है। पश्चिम बंगाल से आए पर्यटक संदीप चटर्जी ने बताया कि पहाड़ों में हम बर्फ से लदे पहाड़ देखने आते है। यहां से दिखने वाली हिमालय की विहंगम चोटियां मंत्रमुग्ध कर देती हैं। इन चोटियों को देखने हर साल पहाड़ों पर आते है। ऐसी ही कहना अन्य पर्यटकों का भी था। इन दिनों बंगाली पर्यटक सीजन अपने पीक पर है। इनके अलावा हरियाणा, गुजरात, बिहार आदि स्थानों से ही नही विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद उठाने यहां पहुंच रहे है।

सोजन्य से जागरण न्यूज़

1 comments:

Hari Joshi said...

पर्यटक आएं। प्रकृति का आनंद लें। स्‍वागत है लेकिन प्रकृति और संस्‍कृति के साथ खिलबाड़ न करें।