Monday, May 19, 2008

पचास हजार श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि धाम में शीश नवाये

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर पचास हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि मंदिर में शीश नवाये। गर्मी में कमी के कारण व रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार से ही श्रद्धालुओं का आना जारी था। काफी भीड़भाड़ के चलते कालिका मंदिर से मुख्य मंदिर तक भीड़ को काबू में करने के लिए जगह- जगह बैरिकेटिंग लगाया गया । जिससे श्रद्धालुओं को मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। ठूलीगाड़ में भी भारी संख्या में वाहनों के पहुंचने से बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। इधर टनकपुर के शारदा घाट में भी बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई व महिलाओं ने सूर्य देव को जल चढ़ाया। उधर नेपाल के महेन्द्र नगर व ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धनाथ बाबा के मंदिर में भी काफी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे है। जिससे यहां के बाजारों में काफी रौनक बनी हुई है।
सोजन्य से जागरण न्यूज़

0 comments: