Wednesday, May 21, 2008

85 हजार श्रद्धालु कर चुके केदारनाथ बाबा के दर्शन

सर्द मौसम के बावजूद प्रसिद्ध धाम भगवान केदारनाथ में भोले के दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। कपाट खुलने से लेकर अब तक 85 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के दर्शनों के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु देश-विदेश से केदारपुरी पहुंच रहे है। कई दिनों से हल्की बूंदा-बांदी के साथ ही बर्फबारी के चलते यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन तीर्थ यात्रियों पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। बाबा के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन हो रहे भारी इजाफे से केदारपुरी की रौनक और अधिक बढ़ गयी है। खासकर यहां विदेशी पर्यटक अत्यधिक संख्या में पहुंच रहे हैं और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का जमकर लुत्फ उठा रहे है।

सोजन्य से जागरण न्यूज़

2 comments:

कुश एक खूबसूरत ख्याल said...

अच्छा लगा ये पढ़कर.. हम भी आना चाहते है..

Udan Tashtari said...

केदारनाथ बाबा भोले शंकर की जय.