विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट सात मई को अक्षय तृृृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
श्री गंगोत्री मन्दिर समिति के सचिव हरीश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने में अब केवल चौदह दिन शेष है। ऐसे में यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन से युद्ध स्तर पर गंगोत्री धाम की समस्याओं को हल करने का आग्रह किया गया है। उल्लेखनीय है कि कपाट खुलने से संबंधित तैयारियों के सिलसिले में इसी हफ्ते जिलाधिकारी यात्रा से संबंधित अधिकारियों के साथ गंगोत्री का दौरा करेंगे जहां वे यात्रा व्यवस्थाओं की बैठक भी लेंगे।
सोजन्य से जागरण न्यूज़

1 comments:
जानकारी के लिये धन्यवाद.
अगर आपकी ओर से गंगोत्री के विश्य में और अधिक जानकारी मिल जाये तो फ़िर क्या कहने, क्यूंकि आप खुद उत्तराखंड के हैं.
मैं मैदानी इलाके का हूँ, पर लगता है कि पहाड़ मुझे पुकार रहे हैं.
धन्यवाद.
Post a Comment