हस्त शिल्प को लेकर उत्तरकाशी में लगी प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में रिंगाल व स्थानीय ऊन से बने प्रोडक्ट लोगों को खूब भा रहे हैं।
लैंटाना, बांस, रिंगाल से बने प्रोडक्ट देखे जाएं तो रैक, मंदिर, फलदान, आफिस ट्रे, लैंप स्टैंड, टोकरी, कंडी विशेष आकर्षण केन्द्र बने हुए हैं। हाथ से बनी इन वस्तुओं को लेकर लोगों में रुझान भी है। इस प्रदर्शनी की यह भी विशेषता है कि यहां वस्तुओं के विषय में तमाम जानकारियां भी लोगों को दी जा रही है। सीखने के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। संयोजक गिरीश रमोला ने बताया कि प्रदर्शनी में आगाज फांउडेशन, पीपलकोटी चमोली, दून ग्रामीण सांस्कृतिक मंच, हिमालयन जनजाति कल्याण समिति नाकुरी, हर्षिल, उत्तरकाशी समेत अन्य संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी में वस्तुएं रखी गई हैं।
सोजन्य से जागरण न्यूज़

0 comments:
Post a Comment